दुर्ग

सेक्टर-6 सोसाइटी का कामकाज सबसे बेहतर, कहा रिटायर सदस्यों ने

356251020261248161002092949.jpg

-सितंबर माह या उसके पूर्व सेवानिवृत्त हुए 26 कार्मिकों का किया सम्मान, सदस्यों ने सोसायटी की कार्यप्रणाली और सहकारिता भावना को सराहा

Image after paragraph

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र की सबसे पहली और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था 'इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड (सेक्टर-6)' द्वारा अपने सेवानिवृत्त सदस्यों के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विशेष कार्यक्रम में सितंबर माह या उसके पूर्व संयंत्र की सेवा से निवृत्त होने वाले 26 सदस्यों को ससम्मान विदाई दी गई। समारोह की अध्यक्षता कर रहे सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सभी सेवानिवृत्त सदस्यों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और उनकी स्व-निधियों के खाते देय चेक सौंपे। इस दौरान अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने कहा कि हमारे रिटायर और सेवारत सदस्यों की संतुष्टि ही हमारी सेवाओं का असली प्रमाण है, और रिटायर सदस्य हमेशा खुद को सोसायटी का हिस्सा समझें।
समारोह के दौरान वर्षों की सेवा के बाद विदा ले रहे कर्मचारी अपनी पुरानी यादों और सोसायटी से जुड़े अनुभवों को साझा करते हुए भावुक हो उठे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों ने सोसायटी के प्रति अपना सकारात्मक दृष्टिकोण और गहरा विश्वास व्यक्त किया जॉर्ज विलियम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, " सेक्टर-6 सोसाइटी से बेहतर कोई दूसरी सोसाइटी नहीं है। यहां ऋण लेने के लिए कभी भी अतिरिक्त खर्च या भागदौड़ नहीं करनी पड़ती।" वहीं के के दीक्षित ने कहा कि, "सोसाइटी का परफॉर्मेंस हमेशा से बहुत अच्छा रहा है। आमसभा हो, लाभांश वितरण हो या सोसाइटी से संबंधित कोई भी कार्य हो, सूचनाएं हमेशा समय पर मिलती हैं।" इसके अलावा रामखिलावन जोशी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि, "पहले वेतन कम होने के कारण लोगों को ऋण की बहुत आवश्यकता पड़ती थी। ऐसे में सीपीएफ लोन के बाद केवल यही सोसाइटी एकमात्र सहारा बचती थी, जो हर सुख-दुख में हमेशा काम आई।"
आर. श्रीनिवास ने कहा कि, "इस सहकारी संस्था ने हमेशा कर्मचारियों के वित्तीय संकट के समय एक मजबूत ढाल का काम किया है और यहां मिलने वाली पारदर्शिता अनुकरणीय है।" अशोक कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि, "सेवानिवृत्ति के इस पड़ाव पर सोसायटी द्वारा दिया गया यह सम्मान हमारे वर्षों के समर्पण का सबसे बड़ा पुरस्कार है।" 
इसके साथ ही पूरन लाल साहू ने जोड़ा कि, "इस्पात कर्मचारी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6, भिलाई, हम सभी के लिए एक परिवार की तरह रही है, जिसकी प्रतिष्ठा और आर्थिक मजबूती बनाए रखना हम सबका दायित्व है।" इन सभी वक्ताओं ने समवेत स्वर में माना कि यह संस्था भिलाई के इस्पात कर्मियों के लिए वित्तीय जीवन रेखा के समान है।
भिलाई इस्पात संयंत्र से सितंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में ओमप्रकाश श्रीवास्तव, रंजीत सिंह पाटिल, रामखिलावन जोशी, आर. श्रीनिवास, अशोक कुमार गुप्ता, अरुण कुमार चौधरी, पंकज कुमार मल्लिक, बी. साई गीता, ए. विजयलक्ष्मी, गौकरण, एम. राजन, सुकांत नायक, माखनलाल नरूटी, ओंकार सिंह जामदार, चमन लाल खेड़े, जार्ज विलियम, विजय कुमार, राहूल सोनकामने, भलेन्द्र कुमार, अरविंद कुमार बंछोर, अच्छे लाल, जयंत कुमार पाल, साजिद हुसैन खान, अरुण कुमार चौधरी शैलेष कुमार दीक्षित एवं दीपक कुमार मिश्रा शामिल रहे। इस अवसर पर सोसायटी के संचालक मंडल के सदस्य, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन संस्था के प्रबंधक एम. मुरलीधर ने किया, जबकि समारोह के अंत में वरिष्ठ सहायक चंचल प्रसाद तिवारी ने सभी अतिथियों एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.