होम / दुर्ग-भिलाई / महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने दी शुभकामनाएं
दुर्ग-भिलाई
-रामायण के आदर्शों को आत्मसात कर समरस और सशक्त समाज के निर्माण का लें संकल्प : सुरेंद्र कौशिक
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने संस्कृत भाषा के आदिकवि एवं सनातन संस्कृति के महान ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती पर जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी रचनाएं युगों-युगों तक मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेंगी। उन्होंने प्रभु श्रीराम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और सामाजिक समरसता जैसे मानवीय मूल्यों को रामायण के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाकर समाज को जीवन जीने की शाश्वत दिशा प्रदान की।
कौशिक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन हमें यह संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर व्यक्ति अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर उच्च आदर्शों को प्राप्त कर सकता है। उनके विचारों में निहित समरसता और समानता का संदेश आज भी समाज को एकजुट रखने तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रभु श्रीराम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने जीवन एवं आचरण में अपनाने का संकल्प लें। साथ ही, आपसी भाईचारे, समानता और समरसता को बढ़ावा देते हुए एक सशक्त एवं सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.