दुर्ग-भिलाई

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न, 1 नवंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर मंथन

140251020261207281002092785.jpg

-राजेश ठाकुर, रविन्द्र चौबे और धीरज बाकलीवाल की मौजूदगी में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
दुर्ग।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को प्रभावी बनाने और आगामी आंदोलनों की रणनीति तैयार करने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को राजीव भवन, दुर्ग में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 1 नवंबर को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में एआईसीसी ऑब्जर्वर एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पीसीसी पर्यवेक्षक एवं कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे तथा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में वरिष्ठ नेताओं और संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारियों ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
-लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था, मताधिकार की सुरक्षा और नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की मजबूती और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए ब्लॉक, मंडल, सेक्टर और बूथ स्तर के पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने की आवश्यकता बताई। साथ ही बीएलए को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में सतर्कता बरतने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया।
-1 नवंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर चर्चा
बैठक में आगामी 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय, क्षेत्रवार तैयारियों तथा अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठनात्मक तैयारियां तेज करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। बैठक में आगामी चरणबद्ध आंदोलनों की रूपरेखा पर भी विचार किया गया।
-वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी हुए शामिल
बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व महापौर, पार्षद एवं पूर्व पार्षद, जिला और ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक तथा विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजेंद्र साहू, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, संजय कोहले, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर, तंबाकड़ देव, श्री साहू, गुरुदेव भाटिया, मनीष बघेल, रायसिंग डिकोला, अयूब खान, प्रेमलता साहू, पोषण साहू, अगनी, सुशील भारद्वाज, सुमित घोष, अजय मिश्रा, राजकुमार नारायणी और राहुल शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक के अंत में कांग्रेसजनों से 1 नवंबर के धरना-प्रदर्शन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने, संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.