दुर्ग-भिलाई

जूनियर जिला एथलेटिक मीट में दुर्ग ग्रामीण के खिलाड़ियों का दबदबा, सबसे ज्यादा पदक जीतकर बढ़ाया मान

84715102026123346whatsappimage2026-10-15at6.00.46pm.jpeg

-खेलगांव खम्हरिया में निडजाम-2026 का आयोजन, 128 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा; अंतरराष्ट्रीय मानक का 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक बनने से संभाग की खेल प्रतिभाओं को मिलेगा लाभ

Image after paragraph


दुर्ग। खेलगांव खम्हरिया में गुरुवार, 15 अक्टूबर को जूनियर जिला एथलेटिक मीट (निडजाम)-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में दुर्ग, पाटन, धमधा, दुर्ग नगर निगम, रिसाली नगर निगम, नगर पंचायत उतई सहित पुरई, धनोरा, निकुम, पाऊवारा, कोड़िया, कोकड़ी, बोरसी और बीएसपी एथलेटिक्स क्लब के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 128 बालक-बालिका खिलाड़ियों सहित 20 ऑफिशियल और अन्य सहयोगियों समेत कुल लगभग 200 लोगों की सहभागिता रही। पूरे आयोजन में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिका खिलाड़ियों ने सर्वाधिक पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त ललित चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग की आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं बीएसपी एथलेटिक्स क्लब के अध्यक्ष परविंदर सिंह गरेवाल, परिक्षेत्रीय साहू समाज उतई के अध्यक्ष लोकनाथ साहू तथा खेलगांव खम्हरिया की सरपंच श्रीमती दुलारी देशलहरे उपस्थित रहीं।
अतिथियों ने मां भारती के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Image after paragraph

-खेल अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का आधार : ललित चंद्राकर
मुख्य अतिथि ललित चंद्राकर ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की ऊर्जा, लगन और खेल के प्रति समर्पण देखकर मन आनंदित हुआ। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करता है। छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध कराकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना सुशासन सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।
-संभागीय बहुद्देशीय स्टेडियम से खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर
ललित चंद्राकर ने कहा कि खेलगांव खम्हरिया में संभागीय बहुद्देशीय स्टेडियम की सौगात मिलना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस स्टेडियम से दुर्ग ग्रामीण सहित पूरे दुर्ग संभाग के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 400 मीटर का सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक विकसित किया जा रहा है, जो दुर्ग संभाग का पहला ऐसा स्टेडियम बनने जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। आने वाले समय में क्षेत्र में खेल अधोसंरचना का और विकास होगा तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

Image after paragraph


-आयोजन को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षकों और सहयोगियों की अहम भूमिका
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सेजेस फरीदनगर भिलाई के पीटीआई एवं डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग की आयोजन समिति के सचिव बालकदास डहरे, विकासखंड क्रीड़ा प्रभारी अशोक कुमार रिगरी, पीटीआई उमेश कुमार निर्मलकर, महेश्वर साहू, राजेश देवांगन, तरुण यादव, आईएसआई कोच सेल एथलेटिक्स एकेडमी बीएसपी के अनिरुद्ध जी.एन., सुनील नायर, एसटीओ एएफआई शिव भंडारी, लोकनाथ साहू, परविंदर सिंह गरेवाल, अभिषेक, सुरेश कुमार पुसरिया, दीपक पटेल (बीएसपी), अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी बी.आर. साहू तथा अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स खिलाड़ी एवं छत्तीसगढ़ शासन के शहीद विनोद चौबे सम्मान से सम्मानित देवधर ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके अलावा अहिवारा टाउनशिप के एथलेटिक्स कोच राजकुमार बघेल, शेष नारायण पटेल, आकाश साहू सहित संकल्प स्पोर्ट्स एंड कल्चर एसोसिएशन एवं क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र खेलगांव खम्हरिया के वरिष्ठ, कनिष्ठ और मिनी वर्ग के खिलाड़ी तथा ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया। आयोजन से खिलाड़ियों में खेल के प्रति उत्साह बढ़ने के साथ ही भविष्य में जिला एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.