ब्रेकिंग

रिसाली के वार्ड 11 और 12 में 1.03 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक ललित चंद्राकर ने दी सौगात

55915102026123641whatsappimage2026-10-15at6.04.18pm.jpeg

-मरोदा सेक्टर पूर्व और पश्चिम में पेवर ब्लॉक, पुलिया, नाली, पाथवे और सौंदर्यीकरण के होंगे कार्य; नागरिकों को मिलेगी बेहतर बुनियादी सुविधा
रिसाली, दुर्ग।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के क्रम में विधायक ललित चंद्राकर ने गुरुवार को नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 11 और 12 में कुल 1 करोड़ 3 लाख 79 हजार रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। वार्ड क्रमांक 11 मरोदा सेक्टर पूर्व में 39.78 लाख रुपये तथा वार्ड क्रमांक 12 मरोदा सेक्टर पश्चिम में 64.01 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क, नाली, पुलिया, पाथवे और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।
भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश की सुशासन सरकार नगर निगम रिसाली के सभी 40 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है। सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हो तथा नागरिकों को बेहतर सड़क, सुव्यवस्थित नाली, पेयजल और मजबूत आधारभूत संरचना उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि मरोदा सेक्टर पूर्व और पश्चिम में जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया है, उनके पूर्ण होने से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के समग्र विकास के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। जनसेवा, जनसुविधा और सर्वांगीण विकास ही सरकार का मूल मंत्र है।
विधायक ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं है। आवश्यकता केवल दृढ़ संकल्प और जनभागीदारी की है। आने वाले समय में रिसाली निगम के प्रत्येक वार्ड में इसी तरह विकास कार्य जारी रहेंगे।
-वार्ड 11 में 39.78 लाख रुपये से होंगे विकास कार्य
मरोदा सेक्टर पूर्व स्थित वार्ड क्रमांक 11 में विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लॉक लगाने, पुलिया और कल्वर्ट ड्रेन निर्माण सहित सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। इनमें मंगल साइकिल स्टोर के सामने पेवर ब्लॉक निर्माण, ई पॉकेट हनुमान मंदिर के पास पुलिया निर्माण, जी पॉकेट में पुलिया निर्माण तथा ठाकुर के घर से अजय सिंह के घर तक कल्वर्ट ड्रेन का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत बीएसपी मार्केट स्थित संपदा कोर्ट के पास सिटी ब्यूटीफिकेशन का कार्य किया जाएगा। वहीं, जेकेएस नर्सरी स्कूल से बीएसपी मार्केट तक पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इन कार्यों से क्षेत्र की सड़कों और आवागमन व्यवस्था में सुधार होने के साथ ही वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी।
-वार्ड 12 में 64.01 लाख रुपये से विकसित होंगी सुविधाएं
मरोदा सेक्टर पश्चिम स्थित वार्ड क्रमांक 12 में 64.01 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके अंतर्गत पात्रो पान ठेला से एम पॉकेट ब्लॉक नंबर 6 तक पेवर ब्लॉक लगाने, आई पॉकेट के ब्लॉक नंबर 1 से 14 तक, जे पॉकेट के ब्लॉक नंबर 1 से 22 तक तथा के पॉकेट के ब्लॉक नंबर 6 से 35 तक पेवर ब्लॉक निर्माण के कार्य शामिल हैं।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत आई पॉकेट स्थित साईं मंदिर के पास सिटी ब्यूटीफिकेशन का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा धन्वंतरी मेडिकल, मंगल मार्केट के पास दोनों ओर पाथवे निर्माण एवं सड़क चौड़ीकरण, धन्वंतरी मेडिकल से मार्केट तक पेवर ब्लॉक निर्माण तथा ब्लॉक नंबर 11 से 16 तक नाली निर्माण कराया जाएगा।
इन कार्यों से मरोदा सेक्टर पश्चिम में आवागमन अधिक सुविधाजनक होने के साथ ही जल निकासी व्यवस्था में सुधार और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा।
-जनप्रतिनिधियों और वार्डवासियों की रही उपस्थिति
भूमिपूजन कार्यक्रम में रिसाली निगम की महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, पार्षद समीर साहू, श्रीमती सीमा साहू, श्रीमती ममता सिन्हा, श्रीमती ईश्वरी साहू और श्रीमती सरिता देवांगन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा मंडल महामंत्री पूनाराम कलिहारी, नरेन्द्र निर्मलकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती शिखा तिवारी, अजीत चौधरी, श्रीमती संध्या वर्मा, श्रीमती अहिल्या भीमगंज, श्रीमती सविता महिलांग, श्रीमती भारती साहू, श्रीमती पूर्णिमा गुप्ता, राजकुमार भुआर्य, श्रीमती रोशनी सिंह, डी.एल. भार्गव, श्रीमती बानू साहू, पोषण साहू, रंजन सिन्हा, संतोष कुशवाहा, सचिन गोस्वामी, अम्बर लाल श्रीवास्तव, पूनम चंद सपहा, अमन शर्मा, श्रीमती आशी कलिहारी, श्रीमती पार्वती ढीढी, उत्तम वर्मा, बाल मुकुंद साहू, शास्त्री जी, श्रीमती तेजस्वी सोनवानी, देवेन्द्र साहू, राजू मंडावी, श्रीमती मधु कोरी, शेष जांगड़े, श्रीमती सुनीता कोसरे, श्रीमती कुमुदा दास, नवीन सिन्हा, सुनील साहू, डॉ. श्रीमती पार्वती कुर्रे, मनोज साहू, श्रीमती बच्ची यादव, श्रीमती निधि मिश्रा, श्रीमती दीप्ति पटेल, संतोष चौधरी, श्रीमती अनुपमा गोस्वामी और श्रीमती राजेश्वरी पसीने सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं नगरवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.