ब्रेकिंग

वोट चोरी के खिलाफ जामुल और भिलाई-3 चरोदा में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग

72115102026114416whatsappimage2026-10-15at5.05.31pm.jpeg

-जामुल में साइकिल रैली लेकर निकले दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, भिलाई-3 चरोदा में सिरसा गेट से एसडीएम कार्यालय तक निकाली पदयात्रा
-मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन, किया पुतला दहन
दुर्ग।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर संचालित राष्ट्रव्यापी 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के द्वितीय चरण के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अंतर्गत जामुल और भिलाई-3 चरोदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कांग्रेसजनों ने रैली और पदयात्रा निकाली, संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा तथा पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
कांग्रेस ने केंद्र की भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवाल लोकतंत्र की निष्पक्षता के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पार्टी ने मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और पूरे मामले की जवाबदेही तय करने की मांग की।
-साइकिल रैली की अगुवाई करते नजर आए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर
जामुल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर साइकिल लेकर रैली में निकले। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल रैली के माध्यम से वोट चोरी के विरोध और लोकतंत्र की रक्षा का संदेश दिया। रैली के दौरान केंद्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेसजनों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, गिरफ्तारी करने तथा उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग उठाई। इस दौरान ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।
जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का मत सबसे बड़ी ताकत है। यदि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं, तो उनकी पारदर्शी जांच और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार और निर्वाचन आयोग को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता अनिवार्य है।
-भिलाई-3 चरोदा में सिरसा गेट से एसडीएम कार्यालय तक निकली पदयात्रा
इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई-3 चरोदा के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने सिरसा गेट से एसडीएम कार्यालय तक पदयात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ अपना विरोध जताया।
पदयात्रा के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने और पद से हटाने की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियादी जिम्मेदारी है।
राकेश ठाकुर ने कहा कि "'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान केवल कांग्रेस का आंदोलन नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा का संकल्प है। लोकतंत्र में जनता की इच्छा सर्वोपरि होती है। चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर उठने वाले सवालों का निष्पक्ष जांच के माध्यम से समाधान होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी।"
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि जिले के विभिन्न ब्लॉकों में 'वोट बचाओ–देश बचाओ' अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को मताधिकार के महत्व, चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र की रक्षा और मतदाताओं के अधिकारों के लिए उसका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
इस दौरान महापौर निर्मल कोसरे, कृष्णा चंद्राकर, सुजीत बघेल, श्रीकांत वर्मा, कमलेश साहू, करीम खान, प्रकाश ठाकुर, सुनीता चन्नैवार, सरोजनी चंद्राकर, मन्नु यादव, ओकार निर्मलकर, अशोक वर्मा, सबीहा खान, सुमन वर्मा, द्रोपती साहु, सजय देशलहरे, उमेश साहु, ओमी मह्विलांग, गज्जु साहु, तिलेश्वर देवागन, मीनु ताम्रकर, चन्द्रशेखर शर्मा, विकाश यादव, कृष्ण निषाद, सीता ठाकुर, प्रमिला साहु, दीपक साहु, दिनेश निर्मलकर, सोनु बर्मन, दीपक, गौतम ठाकुर, जय साहु, अभिसेख जागड़े, दीपक घिल्लाहरे, जीवराखन वर्मा, बालक दास, प्रवीण देवागन, सहिल वर्मा, राहुल  पाल, लेखराज, राहुल साहु, सोमेश विकाश, सागर रेणुका नायक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.