दुर्ग-भिलाई

मछली के मूल्य में वृद्धि की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

28515102026113949whatsappimage2026-10-15at4.56.20pm.jpeg

-सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव रखने का आश्वासन, मछली पालन विभाग के उपसंचालक से भी की चर्चा

Image after paragraph


दुर्ग। मछली के वर्तमान मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर मछुआ सोसायटी विकास परिषद के जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कलेक्टर और जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने मछुआरों की समस्याओं और मछली के मूल्य में वृद्धि की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। इस पर कलेक्टर एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव रखने तथा मूल्य वृद्धि के संबंध में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन सौंपने के बाद परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मछली पालन विभाग के उपसंचालक को भी प्रतिवेदन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मछली के मूल्य में वृद्धि की मांग को लेकर विस्तार से चर्चा की। परिषद के सदस्यों के अनुसार, उपसंचालक ने भी इस मांग के संबंध में सहमति जताते हुए मछुआरों के पक्ष में बात रखने का आश्वासन दिया।
परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि मछली के उचित मूल्य में वृद्धि होने से मछुआरों को उनकी मेहनत का बेहतर प्रतिफल मिल सकेगा। मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर मछुआरों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल की जा रही है।
-ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मछुआ सोसायटी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष केजूराम निषाद (पाटन), संरक्षक श्यामलाल सर्वे (पाटन), कोषाध्यक्ष कुशल थानसिंह (मटियारा, दुर्ग), तहसील अध्यक्ष टेकराम धीवर (अंडा, दुर्ग), अरुण धीवर (दुर्ग), श्रीमती नीता ओझा (हनौदा, दुर्ग), राकेश (लिटिया, धमधा), गोकुल रीगरी (सावनी, पाटन), हेमंत धीवर (भनसुली, पाटन), पुष्पक धीवर (टेलीगुंडरा, पाटन), बाबा ठाकुर (झीठ, पाटन), ईश्वर धीवर (विनायकपुर), सुरेश धीवर (निकुम), नकुल धीवर (खुरसुल), लक्ष्मण निषाद, सोनू धीवर एवं जगमोहन धीवर सहित जिले के बड़ी संख्या में मछुआरा समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.