होम / दुर्ग-भिलाई / इंदिरा मार्केट के कुआं चौक का होगा भगवान परशुराम चौक नामकरण
दुर्ग-भिलाई
-मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा पर सकल ब्राह्मण समाज ने महापौर एवं सभापति का किया अभिनंदन
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा मार्केट स्थित कुआं चौक का नामकरण भगवान परशुराम चौक किए जाने तथा भगवान परशुराम जी की मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने की घोषणा के बाद सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम महापौर अलका बाघमार के कक्ष में पहुंचकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर निगम सभापति श्याम शर्मा भी उपस्थित रहे।
सकल ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर अलका बाघमार एवं सभापति श्याम शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया तथा भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक का नामकरण और मूर्ति स्थापना के लिए स्थान उपलब्ध कराने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भगवान परशुराम जी के नाम से चौक का नामकरण एवं उनकी प्रतिमा की स्थापना समाज की आस्था, संस्कृति और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इस निर्णय से समाज की भावनाओं को सम्मान मिला है। उन्होंने इसके लिए महापौर एवं सभापति के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि भगवान परशुराम जी भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। उनके नाम पर चौक का नामकरण एवं प्रतिमा स्थापना से जुड़ी समाज की भावना का सम्मान किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केवल नामकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और आस्था के सम्मान का प्रतीक है। नगर निगम द्वारा जनभावनाओं एवं सामाजिक आस्था से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ लिया जा रहा है।
निगम सभापति श्याम शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी के नाम पर चौक का नामकरण एवं मूर्ति स्थापना का निर्णय सकल ब्राह्मण समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। समाज की लंबे समय से चली आ रही भावना को सम्मान देते हुए यह पहल की गई है। भगवान परशुराम जी के आदर्श और उनका जीवन समाज को सदैव प्रेरणा देता रहा है।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, मनमोहन शर्मा, अजय तिवारी, अजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नंदकिशोर शर्मा, कैलाश पंडा, अभिषेक अवस्थी, मयंक शर्मा, प्रशांत शास्त्री, शिवाकांत तिवारी, बृजमोहन तिवारी सहित बड़ी संख्या में सकल ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.