दुर्ग-भिलाई

बीएसएनएल स्थापना दिवस समारोह का कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

45201102026125111whatsappimage2026-10-01at6.20.06pm.jpeg

-तीसरे वेतनमान की मांग को लेकर संयुक्त मंच ने आंदोलन तेज करने का लिया निर्णय
दुर्ग।
तीसरे वेतनमान की मांग को लेकर बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त मंच ने आंदोलन को और अधिक सख्त करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में 1 अक्टूबर को बीएसएनएल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी समारोह का कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने बहिष्कार किया। पिछले 25 वर्षों से स्थापना दिवस समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेकर सरकारी आयोजन को सफल बनाने वाले कर्मचारियों ने इस बार भोजनावकाश के दौरान मुख्य द्वार पर एकत्र होकर जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए बीएसएनएल एम्प्लाइज यूनियन के आर.एस. भट्ट ने कहा कि यह पहली बार है जब बीएसएनएल स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम का बहिष्कार किया गया है। उन्होंने दावा किया कि पूरे देश में अधिकारियों ने भी सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार किया है। उन्होंने कहा कि तीसरे वेतनमान की मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और कठोर किया जाएगा तथा प्रशासन के साथ असहयोग आंदोलन शुरू किया जाएगा।
भट्ट ने बताया कि 28 सितंबर को बीएसएनएल कर्मियों द्वारा ट्विटर अभियान चलाया गया, जिसे उन्होंने व्यापक रूप से सफल बताया। उन्होंने कहा कि अभियान दोपहर 3 बजे तक जोरदार तरीके से ट्रेंड करता रहा। आंदोलन के अगले चरण में 14 अक्टूबर को बीएसएनएल के आधिकारिक ग्रुप छोड़ने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरा विभाग मोबाइल एवं ऑनलाइन संचार व्यवस्था पर निर्भर हो गया है, ऐसे में यह कदम प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर सकता है। नवंबर माह में तालाबंदी हड़ताल किए जाने की भी घोषणा की गई।
अधिकारी नेता विश्वनाथ राव ने कहा कि बैंक कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को पूरा कराने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के अधिकारी एवं कर्मचारी भी संयुक्त मोर्चे के माध्यम से तीसरा वेतनमान हासिल करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करेंगे।
जिला सचिव डी.के. सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चौथे वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है और आयोग दिसंबर तक अपनी रिपोर्ट सौंप देगा। उन्होंने कहा कि जनवरी से नया वेतनमान लागू होने की उम्मीद है। ऐसे में बीएसएनएल कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर करो या मरो की नीति के तहत संघर्ष जारी रखना होगा।
प्रदर्शन में हेमराज खैरवार, राजदत्त गजभिये, आर.के. सिंह, विपिन भारती, संजू नायडू, गोमती राय, अजय दानी, एस.एन. शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.