ब्रेकिंग

साईं आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट ने नयन दीप विद्या मंदिर को भेंट की ब्रेल किट सहित शैक्षणिक सामग्री

16730092026114542whatsappimage2026-09-30at5.12.54pm.jpeg


भिलाई। साईं आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई द्वारा नयन दीप विद्या मंदिर भिलाई के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए शिक्षा से संबंधित विभिन्न सामग्री, विशेष रूप से ब्रेल किट की अनेक सामग्री भेंट की गई। देहरादून से कोरियर के माध्यम से प्राप्त यह सामग्री ट्रस्ट के सहयोग से विद्यालय को उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर साईं आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के अध्यक्ष संदीप नंदनवार ने दृष्टिबाधित बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ट्रस्ट की ओर से निरंतर प्रयास किए जाते हैं और आगे भी हरसंभव सहयोग जारी रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा बच्चों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के सारगर्भित उत्तर दिए।

Image after paragraph

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने गीत-संगीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। ट्रस्ट के सचिव संदीप गुप्ता एवं ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से विद्यालय को यह शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर रोटरी चैरिटेबल के अध्यक्ष सी.एस. बाजवा, ज्ञानचंद जैन, सुमन कन्नौजे, नयन दीप विद्या मंदिर की प्राचार्या श्वेता महोबिया एवं संगीत शिक्षिका मनीषा ओझा ने संयुक्त रूप से साईं आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शाल पहनाकर सम्मान किया।

Image after paragraph

कार्यक्रम में साईं आस्था चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा सेवानिवृत्त कार्मिक कल्याण संघ भिलाई के अध्यक्ष सुरेश चंद सहित उनके सहयोगी उपस्थित रहे। आयोजन का उद्देश्य दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी अध्ययन प्रक्रिया को सुगम बनाना रहा।

 

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.