ब्रेकिंग

बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड, सैकड़ों धर्मप्रेमियों ने लिया भाग

961210920261227561001928971.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। भाद्रपद माह में भगवान द्वारकाधीश के अवतार बाबा रामदेवजी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गंजपारा स्थित दुर्ग जिले के एकमात्र बाबा रामदेव मंदिर में 12 से 22 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सात दिवसीय श्री देवी भागवत कथा के समापन के पश्चात रविवार को मंदिर परिसर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंकज राठी ने बताया कि रविवार रात 8 बजे से आयोजित संगीतमय सुंदरकांड में महाराष्ट्र के आमगांव से पहुंचे प्रसिद्ध भोले के दीवाने ग्रुप ने मधुर भजनों और संगीतमय प्रस्तुति के साथ सुंदरकांड पाठ कराया। भजनों की मनमोहक प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और तालियों के साथ सुंदरकांड पाठ में सहभागिता की।
सात दिवसीय श्री देवी भागवत एवं सुंदरकांड पाठ के दौरान माहेश्वरी युवा मंडल के सदस्यों द्वारा प्रतिदिन रात्रि में धर्मप्रेमियों के लिए अलग-अलग प्रकार के स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
समिति के दिनेश टावरी ने बताया कि मंगलवार, एकादशी के अवसर पर बाबा रामदेवजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा गंजपारा स्थित रामदेव मंदिर से प्रारंभ होकर शनिचरी बाजार, गांधी चौक, तमेरपारा और इंदिरा मार्केट होते हुए पुनः रामदेव मंदिर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। इसके पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में बाजा, घोड़ा-बग्गी, रथ, आकर्षक झांकियों के साथ विभिन्न भजन मंडलियां शामिल होंगी।
सुंदरकांड पाठ के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, चतुर्भुज राठी, कुलेश्वर साहू, पार्षद सुरेश गुप्ता, मुरारी भूतड़ा, रणछोर भूतड़ा, छगन चांडक, नरेंद्र राठी, मनोज राठी, मनोज गुप्ता, विनय मिश्रा, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र राठी, रामदेव टावरी, आलोक चांडक, हेमंत टावरी, पंकज पुरुषोत्तम गांधी, पं. बीरेंद्र चतुर्वेदी, पं. प्रशांत कुमार, डॉ. शंकर दम्मानी, जगदीश झंवर, बीरदीचंद सोनी, रामावतार राठी, मुकेश राठी, विकास राठी, संतोष चांडक, गोलू राठी, गोपाल राठी, संतोष राजपुरोहित, मनोज भूतड़ा, जितेंद्र राठी, राकेश महोबिया, किशोर बूबजी, कमलेश टावरी, अजय राठी, हर्ष राठी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.