दुर्ग-भिलाई

पद्मनाभपुर में गूंज रहा गणपति बप्पा मोरया, रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

91617092026124246whatsappimage2026-09-17at6.11.59pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में इन दिनों गणेश उत्सव की भव्यता देखते ही बन रही है। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित गणेशोत्सव में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य झांकी पर आधारित आकर्षक  पंडाल में भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गई है। पंडाल में निर्मित मनमोहक झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। उत्सव के पहले दिन से ही पंडाल में भगवान गणेश जी के दर्शन और झांकियों के अवलोकन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन की विशेषता है कि श्रद्धालुओं को प्रतिदिन महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने का पुण्य लाभ प्राप्त हो रहा है। वहीं 1008 रुद्राक्ष के नि:शुल्क वितरण को लेकर भी श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रुद्राक्ष प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन पंडाल में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग रही हैं। रामेश्वरम तीर्थ की झांकी में धनुषकोडी का दिव्य दृश्य, रामसेतु के जीवंत दर्शन, श्रीलंका द्वीप का प्रतीकात्मक स्वरूप, रामेश्वरम के 22 तीर्थकुंड के दर्शन, अग्नि तीर्थम एवं विश्व प्रसिद्ध 1008 स्तंभ वाले मंदिर परिसर का भव्य प्रतिरूप श्रद्धालुओं को काफी लुभा रहे हैं। इन झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को रामेश्वरम तीर्थ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत दर्शन हो रहे है। यह झांकियां श्रद्धालुओं की आस्था को और मजबूत करने के साथ ही भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का संदेश दे रही हैं।

Image after paragraph

 गणेश उत्सव को केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित न रखते हुए श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता दी गई है। यूनेस्को विश्व धरोहर की अवधारणा से प्रेरित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, महिला सशक्तिकरण, नशामुक्ति के लिए जन जागरूकता चलचित्र, स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश तथा साइबर क्राइम से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभिनव पहल से समिति द्वारा श्रद्धालुओं और नागरिकों को धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। गणेश पंडाल में मनोकामना पेड़ श्रद्धालुओं को अपनी ओर खासा आकर्षिक कर रही है। यहां श्रद्धालु प्रतीकात्मक पेड़ के पत्ते में अपनी मनोकामना लिखकर चस्पा कर रहे है। इस मनोकामना पेड़ में पत्ता चस्पा करने श्रद्धालु काफी उत्साह दिखा रहे है, जिससे इस पंडाल में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है।

Image after paragraph

पंडाल की भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए व्यापक व्यवस्था, धार्मिक झांकियों और विभिन्न सामाजिक संदेशों के चलते पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम का गणेश उत्सव शहरवासियों के बीच खासा चर्चा का विषय बना हुआ है। शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन कर रहे हैं और भव्य झांकियों का अवलोकन कर रहे हैं। गणेश उत्सव में व्यवस्था बनाने श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव, रत्नाकर राव, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह भाटिया, पवन चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, चंचल सेठिया, श्री साई मंदिर समिति के अध्यक्ष धनेंद्र सिंह चंदेल, सचिव धीरेंद्र शर्मा, बंटी भाटिया, प्रदीप चौहान, नवीन चौधरी, विनय गुप्ता, सोनू हजारे, पवन साहू, नीरज तिवारी, करण तिवारी, नेहा जैन, सजल जैन, निकेश साहू, विकास गुप्ता, लता नवघरे, तुषार चंद्राकर, अंकित तिवारी, सतीश सोनवानी, आशीष नसीने, हितेश देशमुख, राहुल चक्रवर्ती, गोपाल शर्मा, मो. फराज, शशि सिंह, गोपाल यादव, अक्षत श्रीवास्तव, मोनू पांडे, ऋषि आसेटकर, दीपक जैन, जितेंद्र पात्रे, सिराज अली, अनु चंद्राकर, नागेंद्र तिवारी, पीयूष चंद्राकर, यशोदा चंद्राकर, रविन श्रीवास्तव, धर्मेंद्र चंद्राकर, सुभाष तांडी, राहुल मियानी, भूपेंद्र सिंह, हरीश जमानी, अदिति खारिया सहित समिति के अन्य सदस्य अपना योगदान दे रहे हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.