ब्रेकिंग

25 वर्षों का उजास: अहिवारा में रजत महोत्सव की धूम

18603022026121933whatsappimage2026-02-03at5.47.05pm.jpeg

-उपभोक्ताओं और सेवाभावी कर्मचारियों को मिला सम्मान
दुर्ग/अहिवारा।
अहिवारा संभाग एवं वितरण केंद्र अहिवारा के संयुक्त तत्वाधान में 03 फरवरी को वार्ड क्रमांक 12 स्थित मंगल भवन में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2026 का भव्य और सफल आयोजन किया गया। राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित इस उत्सव में न केवल विकास की गाथा दोहराई गई, बल्कि बिजली विभाग की रीढ़ कहे जाने वाले उपभोक्ताओं और कर्मठ कर्मचारियों का सम्मान कर रिश्तों की नई मिसाल पेश की गई।
  समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष, जनपद पंचायत धमधा लीमन साहू और अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद अहिवारा  विद्यानंद कुशवाहा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक प्रतिनिधि अहिवारा सतीश साहू, अध्यक्ष, सरपंच संघ श्रीमती दामिनी साहू, पार्षद द्वय अनुज साहू एवं पुरुषोत्तम वर्मा एवं अध्यक्ष, सहकारी समिति अहिवारा पवन जैन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम की शुरुआत में नगर पालिका परिषद के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और उपभोक्ताओं का पुष्पगुच्छ से गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। वक्ताओं ने छत्तीसगढ़ के 25 वर्षों के सफर में विद्युत विभाग के योगदान को रेखांकित किया और बेहतर भविष्य का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उपभोक्ताओं का सम्मान रहा। विभाग ने पारदर्शिता और कर्तव्यपरायणता का परिचय देते हुए विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत घरेलू, गैर-घरेलू, कृषि, सोलर एवं बीपीएल श्रेणी के कुल 25 उपभोक्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही, विभाग के समर्पित सेवाभावी सेवानिवृत्त कर्मचारी लाइन इंस्पेक्टर नरेश सेन को उनकी दीर्घकालीन सेवाओं के लिए शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
  विभागीय नेतृत्व की ओर से अधीक्षण अभियंता, दुर्ग वृत्त आर.के. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता अहिवारा टी.एल. सहारे, सहायक अभियंता विजय बंजारे एवं कनिष्ठ अभियंता संदीप वर्मा ने अपनी उपस्थिति से आयोजन को गरिमा प्रदान की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.