दुर्ग-भिलाई

गणेश पंडाल में नशामुक्ति और साइबर अपराध से बचाव का संदेश

352170920260805161001908738.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। यहां पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपने परिवारजनों के साथ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की मंगलकामना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। गणेश उत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामूहिकता और लोकमंगल की भावना से जुड़ने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाना चाहिए।

Image after paragraph


पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम स्थित रामेश्वरम पंडाल में श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा नशामुक्ति एवं साइबर सुरक्षा पर आधारित विशेष पंडाल तैयार किया गया है। इस पंडाल का लोकार्पण पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया। पंडाल के माध्यम से श्रद्धालुओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
लोकार्पण के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने और नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत एवं बैंक संबंधी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की।
गणेश उत्सव के धार्मिक वातावरण के बीच सामाजिक जागरूकता का यह प्रयास श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। समिति द्वारा भगवान गणेश की आराधना के साथ समाज को नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश देने की पहल की गई।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.