दुर्ग-भिलाई

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का रक्तदान शिविर, युवाओं ने किया 25 यूनिट रक्तदान

96717092026122112whatsappimage2026-09-17at5.50.16pm.jpeg

दुर्ग। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला दुर्ग द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिला कार्यालय दुर्ग में आयोजित शिविर का नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने किया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए दोपहर तक 25 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक एवं दुर्ग महापौर अलका बाघमार उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
रक्त संग्रहण के लिए मित्तल हॉस्पिटल की चिकित्सकीय टीम ने सहयोग प्रदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी युवाओं को प्रशस्ति पत्र एवं बैग प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री दिलीप साहू, जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, भाजयुमो महामंत्री अनिकेत यादव, उपाध्यक्ष मनीष पुनाचा, उमेश कोटवानी, उल्लेख साहू, हर्ष चंदेल, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, रिसाली मंडल अध्यक्ष एकनाथ, अनुपम साहू, राजू जंघेल सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.