रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं अध्यक्ष, सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन, गिरधर मढ़रिया ने BRICS 2026 में भारत की प्रभावी भूमिका को देश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
श्री मढ़रिया ने कहा कि BRICS के मंच पर वैश्विक शांति, सुरक्षा, आर्थिक सहयोग, व्यापार, विकास और विकासशील देशों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपना स्पष्ट और दृढ़ रुख रखते हुए पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा का मुद्दा भी मजबूती से रखा।
उन्होंने कहा कि भारत ने BRICS के माध्यम से Global South की आवाज को मजबूती प्रदान करने तथा विकासशील देशों के हितों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमुखता से रखने का कार्य किया है।
श्री मढ़रिया ने कहा कि BRICS जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका यह प्रमाणित करती है कि आज भारत केवल विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में ही आगे नहीं बढ़ रहा, बल्कि वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में भी अपनी प्रभावशाली भूमिका स्थापित कर रहा है।
उन्होंने कहा कि भारत की कूटनीतिक शक्ति, आर्थिक सामर्थ्य और अंतरराष्ट्रीय स्वीकार्यता में निरंतर वृद्धि हो रही है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।
श्री गिरधर मढ़रिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का बढ़ता कद आने वाले समय में विश्व व्यवस्था को और अधिक सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.