ब्रेकिंग

पता पूछने के बहाने राहगीर को घेरा, धमकाकर मोबाइल-पर्स लूटा

43114092026125156whatsappimage2026-09-14at6.16.06pm.jpeg

-दो आरोपी गिरफ्तार, विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; 75 हजार के तीन मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
भिलाई।
नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर राहगीर को पता पूछने के बहाने रोककर डरा-धमकाकर मोबाइल और पर्स लूटने वाले दो आरोपियों को पुरानी भिलाई एवं छावनी पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 75 हजार रुपये है, तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 13 सितंबर 2026 की रात करीब 8:45 बजे सुरेन्द्र कुमार बघेल निवासी सुभाष चौक, शीतला पारा, भिलाई-3 घर से टहलने निकले थे। वे नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होते हुए बिजली ऑफिस के पास पहुंचे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की।
बातचीत के दौरान तीनों युवकों ने सुरेन्द्र कुमार को घेर लिया और मोबाइल देने की मांग की। मोबाइल देने से मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और जबरदस्ती उनका मोबाइल एवं पर्स छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 510/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
-लगातार पतासाजी कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए लगातार पतासाजी शुरू की। थाना पुरानी भिलाई एवं थाना छावनी की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की जानकारी जुटाते हुए थाना छावनी क्षेत्र में घेराबंदी कर संजय देवांगन, साहिल चेलक एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। इसके बाद संजय देवांगन और साहिल चेलक को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
-पता पूछने के बहाने बनाते थे निशाना
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का तरीका राहगीरों को मोटरसाइकिल से रोककर पहले पता पूछने के बहाने बातचीत करना था। इसके बाद वे राहगीर को घेर लेते थे और विरोध करने पर धमकी देकर मोबाइल तथा अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो जाते थे।
-गिरफ्तार आरोपी:
1. संजय देवांगन, पिता विनोद देवांगन, उम्र 25 वर्ष।
2. साहिल चेलक, उम्र 18 वर्ष, निवासी छावनी।
3. एक विधि से संघर्षरत बालक।
जब्त सामग्री: लूटे गए तीन मोबाइल फोन, कीमत करीब 75 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल।
इस कार्रवाई में थाना पुरानी भिलाई के निरीक्षक विजय यादव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक हिरामन रामटेके सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
-दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों अथवा गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। किसी आपराधिक घटना की स्थिति में बिना जोखिम उठाए तत्काल पुलिस को सूचना दें तथा जांच एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.