दुर्ग

रामेश्वरम धाम पद्मनाभपुर में विराजे गणपति

99714092026125317whatsappimage2026-09-14at6.18.33pm.jpeg

-साउथ और उज्जैन से पहुंचे पंडितों ने विधि-विधान से कराया पूजन, प्रथम दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
दुर्ग।
पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत हो गई है। इसी कड़ी में दुर्ग के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में रामेश्वरम धाम गणेशोत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा की विधि-विधान से स्थापना की गई। दक्षिण भारत एवं उज्जैन से पहुंचे पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणपति बप्पा का पूजन-अर्चन कर प्रतिमा की स्थापना कराई।
गणपति बप्पा के प्रथम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान श्रीगणेश के दरबार में भक्त आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। गणेशोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
समिति के सदस्य राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष गणेशोत्सव के दौरान विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। भगवान गणेश का 21 नदियों सहित रामेश्वर धाम से लाए गए पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिदिन श्रद्धालुओं को 1008 रुद्राक्ष एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा और धार्मिक अनुष्ठानों को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.