ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले मूलचंद शर्मा

98414092026125946whatsappimage2026-09-14at6.28.31pm.jpeg

-किसानों के हित में सरकार की योजनाओं के लिए जताया आभार, बेमेतरा में लिंक कोर्ट एवं पुलिस कार्यालय की मांग रखी
बेमेतरा।
छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बेमेतरा आगमन के दौरान उनसे मुलाकात की। इस अवसर पर शर्मा ने छत्तीसगढ़ में किसानों के हित में प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही रियायतों तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मूलचंद शर्मा ने कहा कि किसान देश का अभिन्न अंग है, जो अन्न का उत्पादन कर करोड़ों लोगों का पेट भरता है। छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और किसानों के हितों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार लगातार उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की वास्तविक हितैषी है तथा उनकी समस्याओं के समाधान और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार निर्णय ले रही है।
शर्मा ने कहा कि सरकार की नई घोषणा के अनुसार प्रदेश में लगभग 365 से अधिक नए धान खरीदी केंद्र शुरू किए जाएंगे। इससे किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें काफी राहत मिलेगी। उन्होंने इसे किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरान मूलचंद शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के शिक्षक सम्मान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेमेतरा क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा। इसमें क्षेत्र में अपर कलेक्टर का लिंक कोर्ट, जिला एवं सत्र न्यायाधीश का लिंक कोर्ट तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) के कार्यालय की व्यवस्था किए जाने की मांग शामिल है।
शर्मा ने कहा कि इन सुविधाओं के उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक एवं न्यायिक कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाने की परेशानी से राहत मिलेगी और क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.