होम / दुर्ग-भिलाई / तीजा मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक : ललित चंद्राकर
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। मरोदा टैंक स्थित मां कल्याणी शीतला मंदिर परिसर में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक तीजा पर्व के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए और माताओं एवं बहनों को करु-करेला भात का वितरण कर तीजा पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने माताओं-बहनों से आत्मीय भेंट करते हुए कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति के त्याग, समर्पण और अटूट आस्था का प्रतीक है। यह पर्व हमारे पारिवारिक मूल्यों और लोक परंपराओं को सशक्त करने का कार्य करता है। माताओं-बहनों का व्रत, त्याग और उनका आशीर्वाद परिवार एवं समाज की सबसे बड़ी शक्ति है।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को तीजा पर्व एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और पारिवारिक एकता को भी मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मां शीतला कल्याणी मंदिर के अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे, महापौर शशि सिन्हा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री गुड्डू झा, मंडल उपाध्यक्ष सविता महिलांग, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, अनुपमा गोस्वामी, राजेश्वरी पसीने, संध्या वर्मा सहित पार्षदगण चंदेश्वरी बांधे, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, शीतल चेलक, तेजस्वी सोनवानी, प्रमोद साहू, राजा डहरिया एवं हिमांशु शुक्ला सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.