दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने पूर्व जिला भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती सुनीता संजय बोहरा को दुर्ग स्थित स्वशासी शासकीय साइंस महाविद्यालय में अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने श्रीमती बोहरा को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्रीमती सुनीता बोहरा ने अपनी नियुक्ति पर सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि साइंस कॉलेज दुर्ग प्रदेश के प्रतिष्ठित एवं ऐतिहासिक महाविद्यालयों में शामिल है। महाविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के हित में हरसंभव सहयोग प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने बताया कि उनके पति संजय बोहरा पूर्व में साइंस कॉलेज दुर्ग की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके कार्यकाल को महाविद्यालय के लिए बेहतर कार्यकाल के रूप में याद किया जाता है। श्रीमती बोहरा ने कहा कि वर्तमान जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए वे शासन की नीतियों एवं योजनाओं को महाविद्यालय तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा कॉलेज के विकास में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगी।
उन्होंने बताया कि 16 सितंबर, बुधवार को महाविद्यालय परिसर में जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने महाविद्यालय के विकास एवं बेहतर व्यवस्था के लिए सभी से सुझाव और सहयोग देने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.