.jpeg)
दुर्ग। गंभीर पॉक्सो एवं हत्या के प्रकरण में वैज्ञानिक, प्रभावी और साक्ष्य आधारित विवेचना कर आरोपी को मृत्युदंड की सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दुर्ग पुलिस की विवेचना टीम को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की।
विशेष न्यायालय (पॉक्सो), दुर्ग द्वारा गंभीर प्रकरण में आरोपी सोमेश यादव को दोषसिद्ध करते हुए मृत्युदंड से दंडित किया गया है। प्रकरण की विवेचना में पुलिस टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों को प्राथमिकता देते हुए डीएनए, एफएसएल, चिकित्सकीय एवं तकनीकी साक्ष्यों का समन्वित रूप से संकलन किया। इन साक्ष्यों को व्यवस्थित तरीके से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने में विवेचना टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी विजय अग्रवाल ने सम्मान समारोह के दौरान कहा कि गंभीर अपराधों की विवेचना में टीमवर्क, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और साक्ष्य आधारित पुलिसिंग बेहद महत्वपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए समर्पित प्रयासों के परिणामस्वरूप प्रकरण को न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सका।
-इन अधिकारियों-कर्मचारियों का हुआ सम्मान
सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तंवर, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिवप्रसाद चन्द्रा, थाना प्रभारी महिला थाना निरीक्षक श्रद्धा पाठक, थाना प्रभारी छावनी उप निरीक्षक चेतन चन्द्राकर, उप निरीक्षक पारस ठाकुर, थाना मोहन नगर, सउनि राजेन्द्र देशमुख, सउनि संगीता मिश्रा तथा थाना मोहन नगर और एसीसीयू दुर्ग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।
सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा उप पुलिस अधीक्षक, हेडक्वार्टर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
दुर्ग पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के मामलों में टीमवर्क, वैज्ञानिक विवेचना और साक्ष्य आधारित पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी बेहतर और पेशेवर विवेचना के लिए प्रेरित करती हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.