-राष्ट्र संत श्री मणिभद्र मुनि जी महाराज का केस लोचन चतुर्विध संघ की उपस्थिति में संपन्न

दुर्ग। जय आनंद मधुकर रतन भवन, बांधा तालाब दुर्ग में चल रहे चातुर्मास के दौरान आज धर्मसभा में आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी वातावरण के बीच नेपाल केसरी, मानव मिलन के संस्थापक राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी महाराज का केस लोचन विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर चतुर्विध संघ की उपस्थिति एवं साध्वी लक्ष्मी जी महाराज कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी महाराज का केस लोचन पुनीत मुनि जी महाराज एवं सुद्धेश मुनि जी महाराज द्वारा संपन्न किया गया। केस लोचन के दौरान साधु-साध्वियों एवं श्रावक-श्राविकाओं ने धर्म आराधना के साथ संतों की तप, त्याग और संयम साधना के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
इससे एक दिन पूर्व पुनीत मुनि जी महाराज एवं सुद्धेश मुनि का केस लोचन राष्ट्र संत मणिभद्र मुनि जी महाराज द्वारा संपन्न किया गया था। गुरु-शिष्य परंपरा की इस आध्यात्मिक परंपरा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संयम, त्याग और आत्मशुद्धि का संदेश दिया।

धर्मसभा में संतों ने कहा कि केस लोचन केवल बाहरी केश त्याग की प्रक्रिया नहीं, बल्कि मोह-ममता, अहंकार और सांसारिक आसक्तियों के त्याग का प्रतीक है। साधु जीवन का प्रत्येक संस्कार आत्मकल्याण और आत्मशुद्धि की दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।
इस अवसर पर जय आनंद मधुकर रतन भवन में उपस्थित श्रद्धालुओं ने साधु भगवंतों के संयम, तप और त्याग की अनुमोदना करते हुए धर्मलाभ प्राप्त किया। धर्मसभा का वातावरण भक्तिभाव, साधना और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.