दुर्ग। शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए गृह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल के तहत सेवानिवृत्त एवं वर्तमान में सेवाएं दे रहे शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में समाज के पदाधिकारी केलाबाड़ी स्थित सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार दुबे के निवास पहुंचे और उनका सम्मान किया। शिक्षक दुबे को अपने सेवाकाल में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें वर्ष 2014 में महानिदेशक राष्ट्रीय कैडेट कोर सम्मान, वर्ष 2015 में राज्यपाल बलराम दास टंडन के करकमलों से बेस्ट टीचर अवॉर्ड, वर्ष 2016 में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार तथा इसी वर्ष शिक्षा मंत्री अवॉर्ड सहित अन्य सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
इस अवसर पर शशिकांत तिवारी ने राजेंद्र कुमार दुबे की शैक्षणिक सेवाओं और योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका तथा समाज निर्माण में उनके योगदान पर सारगर्भित विचार व्यक्त किए।
इसके बाद समाज की टीम आर्यनगर पहुंची, जहां शासकीय प्रोन्नत पूर्व माध्यमिक विद्यालय थनोद में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती कविता शर्मा को शाल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। शशिकांत तिवारी ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश सलाहकार डॉ. विश्वनाथ पाणिग्राही, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित शर्मा, महिला मंच प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नविता शर्मा, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, बृजमोहन तिवारी, मुकेश तिवारी, नंदकिशोर शर्मा, रमेश शर्मा, संजय पांडेय, काजल मिश्रा, किरण शर्मा एवं कांता जोशी सहित समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने सराहनीय योगदान दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.