
दुर्ग। शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी (दही लूट) के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को ग्राम चुनकट्टा में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खदान क्षेत्र के बीच फलदार एवं छायादार प्रजातियों के 151 पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शिव चंद्राकर, जिला संयोजक उदय शंकर त्रिपाठी, सह-संयोजक नरेश कुमार शर्मा एवं अजीत परिहार सहित प्रहलाद रुंगटा तथा ग्राम पंचायत चुनकट्टा की सरपंच श्रीमती रोशनी राय का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपसरपंच अजय सिंह राजपूत, छत्रपाल सिंह, माया जोशी, रीना मानिकपुरी, रजनी ठाकुर, संध्या बंजारे, रूपेश ठाकुर, अरुण जनार्दन, राजेंद्र बंजारे, सोनू रॉय, आशा सिंह राजपूत, हेमा जोशी सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रामाधार यादव, पुराण विश्वकर्मा, सत्यगायन सपहा एवं सोनू जायसवाल ने भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा रोपित पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण तैयार करने का संदेश दिया जा रहा है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.