दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शनिवार को निगम आयुक्त श्रीमती लीना कोसम की उपस्थिति में निगम अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक महापौर के बंगला एफ-4 में आयोजित हुई। इस दौरान महापौर ने विभागवार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अप्रारंभ कार्यों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में महापौर ने निगम के जल, स्वास्थ्य, लोक कर्म एवं विद्युत विभाग के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने प्रत्येक विभाग में चल रहे कार्यों, पूर्ण हो चुके कार्यों के साथ ही लंबित एवं अप्रारंभ कार्यों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान इंदिरा मार्केट एवं पुराना बस स्टैंड स्थित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण, विभिन्न वार्डों में स्वीकृत एवं प्रगतिरत विकास कार्यों तथा अमृत मिशन के अंतर्गत पाइपलाइन विस्तार सहित शहर में संचालित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। महापौर ने शहर के जिन क्षेत्रों में विद्युत पोल पर लाइट नहीं है, वहां आवश्यक प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। इसके लिए विभागीय स्तर पर कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के साथ ही अप्रारंभ कार्यों को तत्काल शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें।
समीक्षा बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर एवं निलेश अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा एवं मोहम्मद सलीम सिद्दीकी, भवन अधिकारी प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजेन्द्र ढबाले, हरिशंकर साहू एवं केएस केवलानी सहित निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.