होम / बड़ी ख़बरें / राज्य अलंकरण से सम्मानित तलवारबाज मोनिका साहू का विधायक ललित चंद्राकर ने किया सम्मान
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह में शहीद राजीव पांडेय अलंकरण से सम्मानित दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की प्रतिभावान तलवारबाज कु. मोनिका साहू का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंदखुरी में आयोजित समारोह में सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने मोनिका साहू को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि कु. मोनिका साहू ने अपनी प्रतिभा, कठिन मेहनत और लगन से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। तलवारबाजी जैसे चुनौतीपूर्ण खेल में राज्य स्तरीय अलंकरण प्राप्त करना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि मोनिका की उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि क्षेत्र की हजारों बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ रही हैं, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। विधायक ने मोनिका के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने की कामना करते हुए कहा कि सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक ने मोनिका की सफलता में योगदान देने वाले विद्यालय के शिक्षकों और उनके परिजनों को भी बधाई दी।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती शिखा मिश्रा, शाला विकास समिति अध्यक्ष राजेंद्र चंद्राकर, पूर्व सरपंच खेमलाल चंद्राकर, भूपेंद्र साहू, संजय बघेल, प्रभारी प्राचार्य श्रीमती रश्मी पाठक, बी.आर. बेलचंदन, संजू मिश्रा, श्रीमती तोषी पटेल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.