बड़ी ख़बरें

दुर्ग ग्रामीण के वार्ड 14 और 15 में ₹90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन

10229082026113150whatsappimage2026-08-29at4.59.15pm.jpeg


दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14 बम भोला चौक मरोदा एवं वार्ड क्रमांक 15 मौहरी मरोदा में रविवार को ₹90 लाख से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
वार्ड क्रमांक 14 बम भोला चौक मरोदा में ₹51 लाख से अधिक तथा वार्ड क्रमांक 15 मौहरी मरोदा में ₹39.25 लाख से अधिक की लागत से सड़क निर्माण, नाली निर्माण, सामुदायिक सुविधा सहित नागरिक हित से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। इन विकास कार्यों के पूरा होने से दोनों वार्डों में आवागमन बेहतर होने के साथ ही स्वच्छता एवं मूलभूत नागरिक सुविधाओं में सुधार की उम्मीद है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सुशासन की सरकार में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सड़क, पानी, नाली, बिजली सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि बम भोला चौक और मौहरी मरोदा में शुरू किए जा रहे विकास कार्य क्षेत्रवासियों के लिए सुविधाजनक जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। जनहित, जनसुविधा और जनकल्याण को केंद्र में रखकर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को विकास के क्षेत्र में आदर्श विधानसभा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और जनता की सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, रिसली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, महामंत्री पुनाराम कलिहारी एवं नरेंद्र निर्मलकर, जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा तिवारी, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद विधि यादव, धर्मेंद्र भगत, ईश्वरी साहू, ममता सिन्हा, गजेंद्री कोठारी, सारिका साहू, सरिता देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बम भोला चौक मंदिर समिति, गोंडवाना समाज के पदाधिकारी, महिला समूहों सहित दोनों वार्डों के बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.