बड़ी ख़बरें

पैगम्बर की शान में सुनाई नात शरीफ, बच्चों ने जीते ढेर सारे इनाम

765280820261350051001813488.jpg

-सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच हुआ नातिया मुकाबला

Image after paragraph


भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के आयोजनों के सिलसिले में सैयदी मदरसा एकता नगर भिलाई-तीन में मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबला हुआ।  जिसमें भिलाई व आसपास के 100 से ज्यादा बच्चों ने एक से बढ़ कर एक नातिया कलाम पेश किए। आयोजन समिति की ओर से मुहम्मद उमर ने बताया कि सुबह से रात तक चले इस आयोजन में बच्चों को अलग-अलग वर्ग में इनाम दिए गए। वहीं स्कूली शिक्षा में 90 फीसदी और उससे ज्यादा अंक लाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 
मुहम्मद उमर ने बताया कि नातिया कलाम उस काव्य या शायरी को कहते हैं जिसमें पैगंबर हज़रत मुहम्मद साहब की शान, उनकी तारीफ, उनके गुणों और उनकी सीरत (जीवन चरित्र) का बखान किया जाता है। इसके लिए मदरसे के सभी बच्चों ने अच्छी तैयारी की थी। निर्णायकगणों ने भी सभी बच्चों की पेशकश को सराहा। हाफिज कलीम अशरफी साहब की सरपरस्ती में हुए इस आयोजन में इमाम ओ खतीब हाफिज अकील अशरफी, मौलाना साबिर रजा मस्जिद मजार कमेटी के सदर रुस्तम खान , कैशियर रईस अहमद, सेक्रेटरी नसीम खान, हाजी समद ,हाजी नईम कुरैशी, हाजी बशीर खान और हाजी अली रजा मौजूद थे।  आयोजन समिति में अबुल हसन, मोहम्मद इरफान, वाजिद अंसारी, फिरोज अहमद खान, मोहम्मद हाशिम रजा, इमरान खान, गुलजार, साहिल शेख, मोहसिन रज़ा, मुख्तार, शाहिद रजा, अयान शाह, अदीब शाह, सलीम रजा और आसिफ अहमद खान शामिल हैं। 
नातिया कलाम में इन बच्चों ने बाजी मारी
इन मुकाबलों में 11 वर्ष तक के उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल कहकशां बानो, दूसरा मोहसिना कुरैशी, तीसरा अलिजा अंजुम, लड़कों में अव्वल मोहम्मद मोईन, दूसरा अल्तमश रजा, तीसरा अयान अली, 12 से 13 उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल जैनब फातिमा, दूसरा आतिफा, तीसरा सिफत, लड़कों में अव्वल सैयद अरमान, दूसरा कुर्बान रजा, तीसरा सिब्तैन और मोहम्मद हुसैन रहे। 14 वर्ष या उसके ऊपर के उम्र समूह में लड़कियों में अव्वल जिया अंजुम, दूसरा गौसिया फातिमा,तीसरा स्वालेहा अंजुम, लड़कों में अव्वल अब्बास रजा सईदी मदरसा एकता नगर, दूसरा मोहम्मद नूर और तीसरा आदिल हुसैन रहे। इसके साथ ही आयात  फातिमा, साहिबा, आलिया,अफशा अंजुम ,राशिद, मोईन अशरफ,साएबा अंजुम और मोहम्मद हुसैन सैयदी को विशेष इनाम दिए गए।  
एकेडमिक परिणाम में फरहत टॉप परफार्मर, अवार्ड के साथ मिला लैपटॉप
एकेडमिक वर्ष 2025- 2026 में 90 फीसदी से ऊपर अंक लाने वालों में फरहत परवीन दसवीं को टॉप परफार्मर अवार्ड और लैपटॉप दिया गया। वहीं गौसिया फातिमा, अलीना फातिमा, जीनत बानो और नफीस अहमद को बेस्ट परफॉर्मर अवार्ड दिया गया आयोजन में सैयद ट्यूशन में पढ़ाने वाले शिक्षकों फरहान कुरैशी, अयान शाह, अल्फिया, मुस्कान शेख,अनीसा अंसारी और आफरीन परवीन को सम्मानित किया गया। मदरसे की खिदमत के लिए तौहीद खान और शाहनवाज कादरी को खिदमत अवार्ड दिया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.