देश-विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन सुरंग ढहने से श्रमिक की मौत, 2 अन्य घायल

99201122024143815img_20241201_200449.jpg

नईदिल्ली । राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक निर्माणाधीन सुरंग में भयानक हादसा हो गया।कार्य के दौरान सुरंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे एक श्रमिक की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए।सूचना पर पहुंची बचाव टीम ने घायलों को तत्काल कोटा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।स्थानीय पुलिस और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।
पुलिस अधीक्षक (कोटा ग्रामीण) सुजीत शंकर ने बताया कि देर रात रामगंज मंडी के मोड़क इलाके में श्रमिक निर्माणाधीन सुरंग में काम कर रहे थे। उसी दौरान सुरंग का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इससे वहां काम कर रहे 3 श्रमिक मलबे में दब गए।उन्होंने बताया कि अन्य श्रमिकों ने मलबे से तत्काल तीनों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां एक श्रमिक को मृत घोषित कर दिया और 2 को कोटा रैफर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक श्रमिक की पहचान शमशेर सिंह (33) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस दल और एनएचएआई के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। अब अधिकारी हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।बता दें कि इस सुरंग को ध्वनिरोधी बनाया गया है, ताकि वाहनों से निकलने वाला शोर आस-पास के वन्यजीवों को परेशान न करे। यह एक बड़ी परियोजना का हिस्सा है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.