ब्रेकिंग

रक्षाबंधन पर मंत्री गजेन्द्र यादव की कलाई पर सजी हजारों राखियां, बहनों ने लिया सेवा और विकास का संकल्प

874280820261427371001813646.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दुर्ग स्थित सेवा सदन कार्यालय में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता एवं उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में बहनें अपने विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को राखी बांधने पहुंचीं। बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ आरती उतारकर मंगल तिलक किया और उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना किये।
    रक्षाबंधन के अवसर पर सुबह से ही सेवा सदन में बहनों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। हजारों की संख्या में बहनों ने अपने विधायक भाई गजेन्द्र यादव को राखी बांधी और मिठाई खिलाकर शहर के विकास एवं जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आशीर्वाद दिये। बहनों के स्नेह और उत्साह से सेवा सदन का पूरा परिसर रक्षाबंधन के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में राखियां बांधे जाने के कारण मंत्री गजेन्द्र यादव की दोनों कलाइयां राखियों से भर गईं।
इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने बहनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी का पवित्र बंधन है। मेरी कलाई पर बहनों द्वारा बांधी गई प्रत्येक राखी मेरे लिए स्नेह के साथ-साथ एक जिम्मेदारी और सेवा का संकल्प भी है। आप बहनों का यह प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत, प्रेरणा और धरोहर है। मैं सदैव बहनों के सम्मान, सुरक्षा और हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य करता रहूंगा।
     उन्होंने कहा कि दुर्ग विधानसभा की बहनों ने जिस आत्मीयता के साथ उन्हें अपना भाई मानकर राखी बांधी है, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरव का क्षण है। बहनों के इस विश्वास को वे सदैव अपने जनसेवा के दायित्व के साथ जोड़कर आगे बढ़ेंगे और दुर्ग शहर के विकास को नई गति देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
     दुर्ग विधानसभा के लगभग सभी वार्डों से महिलाएं सेवा सदन पहुंचीं। बहनों ने कहा कि विधायक गजेन्द्र यादव को राखी बांधना उनके लिए केवल एक पर्व की परंपरा नहीं, बल्कि भाई के प्रति अपने स्नेह और विश्वास को व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने मंगल तिलक कर अपने विधायक भाई की लंबी आयु एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।
     बहनों ने कहा कि गजेन्द्र यादव विधायक बनने के बाद लगातार दुर्ग शहर के विकास, महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। जनसमस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। रक्षाबंधन पर राखी बांधकर बहनों ने उनसे इसी तरह निरंतर जनसेवा करते रहने और दुर्ग को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का वचन लिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.