दुर्ग। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के निवास पहुंचकर उन्हें राखी बांधी और रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और आपसी सम्मान को और मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व परिवार के साथ-साथ समाज में भी रिश्तों की मिठास, अपनत्व और भाईचारे का संदेश देता है।
सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
महापौर ने कहा कि भाई-बहन का पवित्र रिश्ता जीवनभर प्रेम और विश्वास से जुड़ा रहता है। रक्षाबंधन का पर्व इसी आत्मीय रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कामना की कि यह पावन पर्व शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और सफलता लेकर आए तथा वे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान रहें।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भी रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। रक्षाबंधन के इस अवसर पर भाई-बहन के स्नेह और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.