
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि श्री रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चंडी शीतला मंडल में भव्य कलश वंदन यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के नेतृत्व में आयोजित यह यात्रा वार्ड क्रमांक 58 उरला स्थित मां काली मंदिर से प्रारंभ हुई।
कलश वंदन यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान संत रविदास जी के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए समानता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज में भेदभाव समाप्त कर समतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज की स्थापना का मार्ग दिखाया, जिसे वर्तमान पीढ़ी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक एवं जिला टोली सदस्य दिनेश देवांगन, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य ममता देवांगन, मंडल महामंत्री एवं कार्यक्रम टोली संयोजक अमित पटेल, मंडल महामंत्री नवीन साहू, एससी मोर्चा अध्यक्ष रश्विन वाल्दे, महिला मोर्चा मंडल मंत्री अर्चना खंडारे, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू पटेल, आरटीआई जिला संयोजक विजय कुमार ताम्रकार, पार्षद मनीष साहू एवं गोविंद देवांगन, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल साहू, महामंत्री अभिलाष गुप्ता एवं बिट्टू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसके अलावा महिला मोर्चा अध्यक्ष दिनेश्वरी तुरकर, महिला मोर्चा प्रभारी झरना वर्मा, महामंत्री रेशम सोनकर एवं यामिनी गुप्ता, प्रीति साहू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास सेन, किसान मोर्चा अध्यक्ष गोलू सोनकर, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष प्रीति गुप्ता, कार्यालय मंत्री वर्षा बिसेन, सह मीडिया प्रभारी बबीता चौधरी, आईटी सेल संयोजक रंजुला समाल, सह संयोजक तीजेश्वरी निर्मलकर, हेमवती सिन्हा, युवा मोर्चा मंत्री अवधेश दुबे एवं मधुर सोनी, वसुंधरा चौरे, कान्हा शर्मा, आईटी सेल प्रभारी मन्नत शर्मा, सह कार्यालय मंत्री श्याम देवदास, विधि एवं तकनीकी सह प्रभारी विकास चंद्राकर, राहुल यादव, युवा मोर्चा मंत्री पूर्वज यादव, वैभव सोनकर, अजय खंडारे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। आयोजन ने समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.