भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और शहर की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे 56 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से पूरे शहर में शोक की लहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 27 अगस्त को रामनगर मुक्तिधाम में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा निवास स्थान सड़क 6 सेक्टर 2 से राम नगर मुक्तिधाम के लिए सुबह 11 बजे निकलेगी।
वशिष्ठ नारायण मिश्रा भिलाई की राजनीति में एक बड़े कद के नेता माने जाते थे। पांच बार पार्षद रहकर उन्होंने अपने वार्ड के साथ ही पूरे शहर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने युवाओं को राजनीति से जोड़ा। सार्वजनिक जीवन में उनके सरल व्यवहार, मिलनसार व्यक्तित्व और सक्रियता को हमेशा याद किया जाएगा।
उनका निधन भिलाई की राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे स्वरूप नारायण मिश्रा के बड़े भाई, सुशांत और वेदांत के बड़े पिता थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.