बड़ी ख़बरें

भगवान शिव की भक्ति में सराबोर हुआ दुर्ग शहर, सैकड़ों भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा

67526082026133440whatsappimage2026-08-26at7.02.18pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। सावन के पावन माह में बुधवार को दुर्ग शहर भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया। शिवनाथ नदी तट पर सुबह से ही शिवभक्तों का मेला लगा रहा। अलग-अलग टोलियों में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शिवनाथ नदी का पवित्र जल कांवड़ में भरा और पैदल यात्रा करते हुए सत्तीचौरा स्थित सत्तीश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
गंजपारा क्षेत्र से आयोजित कांवड़ यात्रा सुबह करीब 7 बजे शिवनाथ नदी घाट से प्रारंभ हुई, जो लगभग 10 बजे सत्तीचौरा स्थित सत्तीश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यात्रा के प्रारंभ में पंडित सुनील पांडेय ने शिवनाथ नदी तट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कांवड़ में जल भरकर भगवान शिव के जयघोष के साथ यात्रा शुरू की। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर शिवभक्तों के ऊपर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
कांवड़ यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’, ‘घर-घर महादेव’ और ‘श्री शिवाय नमस्तुभ्यं’ के जयघोष से गूंजता रहा। सत्तीचौरा पहुंचने के बाद सत्तीश्वर महादेव मंदिर में कांवड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया। इसके पश्चात आरती और पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ।
-छोटे बच्चों ने भी उठाई कांवड़
इस कांवड़ यात्रा की विशेष बात यह रही कि करीब 20 से अधिक छोटे बच्चे, जिनकी उम्र लगभग 3 से 6 वर्ष के बीच थी, उन्होंने भी कांवड़ लेकर शिवनाथ नदी से सत्तीचौरा तक पैदल यात्रा की। नन्हे कांवड़िए पूरे रास्ते उत्साह और भक्ति में झूमते हुए नजर आए और मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। बच्चों की इस भक्ति ने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का विशेष रूप से ध्यान आकर्षित किया।
आयोजकों के अनुसार कांवड़ यात्रा की तैयारियां दो दिन पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। यात्रा का उद्देश्य सावन के पवित्र माह में भगवान शिव को कांवड़ के माध्यम से जल अर्पित करने की धार्मिक परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही दुर्ग नगर की जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के संरक्षण और उत्थान का संदेश देना भी है।
शहर में अलग-अलग स्थानों से निकली कांवड़ यात्राओं के चलते दुर्ग में दिनभर भक्ति का वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने अपने गांव, शहर और घरों में स्थित शिवालयों में भी जल अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं नगर की खुशहाली की कामना की।
कांवड़ यात्रा में राजेश शर्मा, सुरेश गुप्ता, गुड्डू कश्यप, डब्बू चंद्रवंशी, योगेन्द्र शर्मा, बंटी, मनोज गुप्ता, लाला, ललित शर्मा, मनीष सेन, प्रकाश सिन्हा, दिनेश शर्मा, सूर्यमणि मिश्रा, लक्की अग्रवाल, प्रकाश ठाकुर, राकेश महोबिया, सुजल शर्मा, सोनल सेन, ऋषि गुप्ता, मोहित पुरोहित, कृतज्ञ शर्मा, वाशु शर्मा, अनमोल पांडे, सार्थक शर्मा, वंशु पुरोहित, सिद्धू सेन, मोक्ष शर्मा, सुभाष शर्मा, हृदय शर्मा, विक्की शर्मा सहित सैकड़ों शिवभक्त शामिल हुए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.