बड़ी ख़बरें

देशी कट्टा के साथ आरोपी को पकड़ने वाली खुर्सीपार पुलिस टीम सम्मानित

18026082026133209whatsappimage2026-08-26at6.59.29pm.jpeg

दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर हथियार बरामद करने वाली पुलिस टीम के छह अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस टीम की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए कुल 1100 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के उड़िया बस्ती, लक्ष्मी नारायण वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर देशी कट्टा लहराकर स्वयं को क्षेत्र का दबंग बताते हुए आने-जाने वाले लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान उत्तम उर्फ पुरुषोत्तम सोना (38 वर्ष), निवासी खुर्सीपार, जिला दुर्ग के रूप में की। उसके कब्जे से 12 बोर की एक देशी कट्टा बंदूक और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता, साहस और बेहतर समन्वय के साथ की गई कार्रवाई को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में निरीक्षक लक्ष्मण कंवर, थाना प्रभारी खुर्सीपार को 300 रुपये, सउनि तुलसीराम बिंझेकर को 200 रुपये, जबकि प्रधान आरक्षक क्रमांक 1534 राम नारायण यदु, आरक्षक क्रमांक 842 चुमक सिन्हा, आरक्षक क्रमांक 691 शैलेश यादव एवं आरक्षक क्रमांक 1642 राजकुमार दलई को 150-150 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लहराने, लोगों को डराने-धमकाने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि नागरिकों की सूचना और सहयोग से ऐसी घटनाओं पर त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.