बड़ी ख़बरें

रिमझिम सावन मेला 21-22 अगस्त को विवेकानंद भवन में, महिलाओं के उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

749170820260524521001752635.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के तहत इस वर्ष भी रिमझिम सावन मेला का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह मेला 21 एवं 22 अगस्त को प्रातः 11 बजे से शाम 7 बजे तक विवेकानंद भवन सभागार में आयोजित होगा। आयोजन को लेकर नगर निगम द्वारा व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मेले में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गेम्स, सांस्कृतिक गतिविधियां तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही स्व-सहायता समूहों एवं महिलाओं द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय के लिए कुल 30 स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें 20 स्टॉल आम नागरिकों के लिए तथा 10 स्टॉल स्व-सहायता समूहों के लिए आरक्षित रहेंगे।
नागरिकों के लिए स्टॉल शुल्क 1,000 रुपये तथा स्व-सहायता समूहों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक नागरिक एवं समूह शुल्क जमा कर अपना पंजीयन करा सकते हैं। स्टॉल के लिए सुश्री चित्रलेखा चन्द्राकर के मोबाइल नंबर 8085289463 पर संपर्क किया जा सकता है।
महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त मोहेंद्र साहू ने आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के दौरान सांस्कृतिक विभाग प्रभारी हर्षिका संभव जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग प्रभारी शशि द्वारिका साहू, एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन सहित पार्षद रंजीता पाटिल, लोकेश्वरी ठाकुर, सावित्री दमाहे, सुरूचि उमरे, सरिता चंद्राकर एवं जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर मौजूद रहे।
व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी
मेले को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आयुक्त मोहेंद्र साहू द्वारा विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए कार्यपालन अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा स्टॉल, मंच, शामियाना, कुर्सी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं, अतिथियों के स्वागत-सत्कार, पेयजल एवं जलपान, विद्युत एवं माइक व्यवस्था, मंच संचालन, साफ-सफाई एवं चूना मार्किंग सहित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों को दी गई है। कार्यक्रम के लिए आवश्यक सामग्री, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
महिला अतिथियों के लिए बैठक व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी भी तय की गई है। आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए कार्य प्रारंभ करने से पहले विधिवत स्वीकृति प्राप्त करें। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करते हुए मेले को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.