होम / बड़ी ख़बरें / नागरिक सहकारी बैंक में स्वतंत्रता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित, सिद्धी विनायक (गणेश) मंदिर रोड, अस्पताल वार्ड, पचरीपारा दुर्ग में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम बैंक अध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में निर्धारित नये नियमानुसार सर्वप्रथम राष्ट्रगीत एवं तत्पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद बैंक अध्यक्ष कमल नारायण रूंगटा ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ध्रुव, संयुक्त पंजीयक एवं संयुक्त आयुक्त, सहकारी संस्थाएं, दुर्ग संभाग उपस्थित रहे। उन्होंने भी स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष के परिणामस्वरूप हमें स्वतंत्रता प्राप्त हुई है। उन्होंने सभी से देश की स्वतंत्रता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजकर रखने तथा राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर बैंक के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ताम्रकार, श्रीमती नीलू देवांगन, संचालकगण संजय सिंह, अरविंद चंद सुराना, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, तेज बहादुर बंछोर, श्रीमती वसुंधरा चौरे, अखिलेश मिश्रा, बैंक प्रतिनिधि संजय जैन, गजेन्द्र जोशी, थानेश्वर सिंह ठाकुर सहित बैंक के अधिकारी-
कर्मचारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और देश की सेवा के संकल्प के साथ हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.