ब्रेकिंग

अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा जनों ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

194160820261155271001749739.jpg

दुर्ग। भारत रत्न एवं भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्रसेवा को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे युगपुरुष थे, जिन्होंने अपने विचारों, सिद्धांतों और राष्ट्रसेवा के माध्यम से राजनीति में एक नई मर्यादा स्थापित की। वे राजनीति के अजातशत्रु थे और उनका सम्मान राजनीतिक विरोधी भी करते थे। उनका जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन की प्रेरणा देता है। अटल जी के विचार और आदर्श सदैव सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अटल जी के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मां भारती के वैभव को परम शिखर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष राजीव पांडेय, जिला मंत्री गायत्री वर्मा, शैलेंद्र शैंडे, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, देवनारायण चंद्राकर, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, आसपुरन चौधरी, विक्रम ठाकुर, प्रीति राजपूत, विकास कुलश्रेष्ठ, डॉ. भारती साहू, दिनेश्वरी तुरकर, संजू शर्मा, रामकुमार ठाकुर, पार्षद रंजीता पाटील सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.