होम / बड़ी ख़बरें / ऑटो में QR कोड लगाने की प्रक्रिया शुरू, एक सप्ताह में होगा शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की पहचान और यात्रियों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में दुर्ग पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा में QR कोड लगाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया। इस दौरान ऑटो रजिस्ट्रेशन पोर्टल भी लॉन्च किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्ग जिला ऑटो को QR कोड के माध्यम से डिजिटल रूप से रजिस्टर करने वाला छत्तीसगढ़ का तीसरा जिला बनेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्येक ऑटो एवं ई-रिक्शा को एक QR कोड उपलब्ध कराया जाएगा। QR कोड के माध्यम से वाहन और चालक से संबंधित आवश्यक जानकारी पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी।
पुलिस के अनुसार, किसी घटना, विवाद या आपात स्थिति में QR कोड के जरिए ऑटो और चालक की पहचान करने में पुलिस को त्वरित सहायता मिलेगी। इससे यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ ऑटो एवं ई-रिक्शा संचालन को भी अधिक व्यवस्थित किया जा सकेगा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों से अनिवार्य रूप से अपना रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पहल ऑटो चालकों के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। यातायात पुलिस द्वारा आगामी एक सप्ताह तक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा का शत-प्रतिशत रजिस्ट्रेशन कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में जनहित फाउंडेशन के ऋषभ सोनी सहित लॉयन्स क्लब के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.