ब्रेकिंग

अमृत सरोवरों पर लहराया तिरंगा, जल संरक्षण का दिया संदेश

224160820261211491001749846.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। स्वतंत्रता दिवस पर जिले के 123 अमृत सरोवरों के तट राष्ट्रप्रेम, जनभागीदारी और प्रकृति संरक्षण के संदेश से गूंज उठे। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरों के तट पर ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, श्रमदान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
दुर्ग जनपद की करंजा भिलाई, दमोदा, पाऊवारा और मचादुर तथा धमधा जनपद की मोहलाई और दरगांव पंचायतों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भाषण और जागरूकता गतिविधियां हुईं। वहीं पाटन जनपद की पौहा और टेमरी पंचायतों में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Image after paragraph

सरोवरों के किनारे मनाया राष्ट्रीय पर्व
पाऊवारा में अमृत सरोवर के तट पर ध्वजारोहण के साथ पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और श्रमदान किया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
मोहलाई, धमधा में अमृत सरोवर गहरीकरण कार्य चमगेदरी तालाब के तट पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, भाषण सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
दरगांव, धमधा में अमृत सरोवर गहरीकरण कार्य करिया तालाब के तट पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और भाषण सहित विभिन्न कार्यक्रम हुए। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पौहा, पाटन में भैसबोड़ अमृत सरोवर पर सरपंच द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।


विकास के साथ प्रकृति संरक्षण पर जोर
जिला पंचायत के सीईओ बजरंग कुमार दुबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को अमृत सरोवरों से जोड़कर मनाने का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम के साथ ग्रामीणों को जल एवं प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। गांवों का विकास तभी टिकाऊ होगा, जब प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाए। अमृत सरोवरों को सामुदायिक सहभागिता से जल संरक्षण के स्थायी केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
समारोहों में ग्रामीणों को विकसित भारत-जी राम जी योजना की जानकारी दी गई। रोजगार सृजन, टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण और गांवों के समग्र विकास में योजना की भूमिका बताते हुए ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। देशभक्ति गीत, तिरंगा यात्रा, नुक्कड़ नाटक, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न गतिविधियों ने समारोहों को और आकर्षक बनाया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.