-सभी वर्गों के कुल 56 खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में खेलने की रखेंगे पात्रता
दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के निर्देशन में जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा जी एच रायसोनी की स्मृति में एक दिवसीय दुर्ग संभाग स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा का आयोजन 23 अगस्त 2026 को खालसा पब्लिक स्कूल दुर्ग के सभागार में किया गया है। जिसमे अंडर 7, 9,11,13,15,17 एवं अंडर 19 वर्ग के स्कूल शतरंज प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। स्पर्धा में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, बेमेतरा, मानपुर मोहला, बालोद, खैरागढ़,एवं दुर्ग जिले के स्कूली शतरंज खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
स्कूली बच्चों में छिपी प्रतिभा एवं दिमागी खेल शतरंज को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जी एच रायसोनी कल्चर फाउंडेशन एवं कल्पना प्रकाश फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस स्पर्धा में कुल 50 हजार रुपए नगद राशि के अलावा विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं भाग लेने वाले समस्त प्रतिभागियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
अंडर 19,17, 15 एवं अंडर 13 वर्ग के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तीन हजार रूपए एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान दो हजार रूपए एवं ट्रॉफी तृतीय स्थान एक हजार रूपए एवं ट्रॉफी चतुर्थ स्थान मोमेंटो तथा अंडर 11,9 एवं अंडर 7 के बालक एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ट्रॉफी, द्वितीय स्थान ट्रॉफी तृतीय स्थान ट्रॉफी एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। बेस्ट स्कूल को दो हजार रूपए नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
इस स्पर्धा के आधार पर सभी वर्गों के बालक एवं बालिकाओं में शीर्ष 4 स्थान प्राप्त करने वाले कुल 56 खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय स्कूल शतरंज स्पर्धा में खेलने की पात्रता रखेंगे । स्पर्धा में प्रवेश की अंतिम तिथि 19 अगस्त तक निर्धारित है । स्पर्धा में प्रवेश हेतु फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा से संपर्क कर सकते हैं।
स्पर्धा के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं सहायक निर्णायक फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। यह जानकारी जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.