दुर्ग-भिलाई

जिला साहू संघ की मासिक बैठक संपन्न, 9 अगस्त को वार्षिक आमसभा एवं 6 दिसंबर को युवक-युवती परिचय सम्मेलन होगा

287260720261214181001638344.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। जिला साहू संघ दुर्ग की मासिक बैठक रविवार को केलाबाड़ी स्थित जिला कार्यालय साहू सदन में जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026-27 की वार्षिक आमसभा का आयोजन 9 अगस्त 2026 (रविवार) को किया जाएगा। वहीं, युवक-युवती परिचय सम्मेलन 6 दिसंबर 2026 को आयोजित करने पर सहमति बनी। इसके अलावा समाज के युवाओं के व्यक्तित्व एवं कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन समय-समय पर जारी रखने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में समाज द्वारा संचालित निःशुल्क कोचिंग योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से जोड़ने तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की।
पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से इस वर्ष समाज की ओर से वृक्षारोपण अभियान शुरू करने का भी निर्णय लिया गया। इसके तहत 2 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे जिला साहू संघ भवन, जयंती नगर, दुर्ग में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
बैठक में जिलाध्यक्ष नंदलाल साहू, महासचिव राकेश साहू, सलाहकार रमेश साहू, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद साहू एवं यतीश साहू ने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ. भारती साहू, अंकेक्षक लाल सिंह साहू, छात्रावास अधीक्षक सुनील साहू, संगठन सचिव देहुती साहू, महिला प्रकोष्ठ संयोजिका ललेश्वरी साहू, न्याय प्रकोष्ठ के जे.पी. साहू, अधिवक्ता प्रकोष्ठ संयोजक देवेंद्र कुमार साहू, व्यापारी प्रकोष्ठ के धनंजय साहू, प्रचार सचिव कुलदीप साहू, धमधा तहसील अध्यक्ष अमर दास, ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष खिलावन साहू, उमाशंकर साहू, महेंद्र साहू, संतोष साहू, सुमंत साहू, अश्वनी साहू, पी.आर. सार्वा, बलराम साहू, जीवन साहू, कृष्ण कुमार साहू, शत्रुघ्न साहू, सेवक साहू, अशोक साहू, नेहरू साहू, गंगादीन साहू, राजूलाल साहू, योगराम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
बैठक की जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी पोषण साहू ने दी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.