दुर्ग । जिला भाजपा के आरटीआई प्रकोष्ठ संयोजक विजय ताम्रकार ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होने यह कार्यकारिणी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के मार्गदर्शन तथा संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी नंदन जैन की सहमति से आरटीआई प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजय कोपुलवार एवं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के अनुमोदन के बाद घोषित की है।
कार्यकारिणी में सह-संयोजक तोमेश साहू, श्रीमती संगीता सिंग (अधिवक्ता), श्रीमती नीता साहू (अधिवक्ता), कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू (गुड्डू), कार्यालय प्रभारी अश्वनी चंदेल, कार्यालय सहप्रभारी आशुतोष जायसवाल, मीडिया प्रभारी शिवेन्द्र ठाकुर, सह प्रभारी यश कसेर, सोशल मीडिया प्रभारी शैलेष चन्द्राकर, सह प्रभारी टीकम साहू, सूचना प्रभारी फारूख चौधरी, सह प्रभारी गोविन्द देवांगन, मन की बात प्रभारी श्रीमती गीता राजपूत, सह प्रभारी राजेश वर्मा बनाए गए है। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रुप में दीपेन्द्र देशमुख (अधिवक्ता), विनोद सारथी, किशोर अहिरवार, अजय सोनी, केदार चंदेल, योगेश साहू, श्यामलाल चन्द्राकर को शामिल किया गया है। जिला भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.