दुर्ग

भारतीय मजदूर संघ स्थापना दिवस पर स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने मनाया समारोह, श्रमिक एकता का लिया संकल्प

82223072026110904whatsappimage2026-07-23at4.36.14pm.jpeg

दुर्ग। भारतीय मजदूर संघ के स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम दुर्ग परिसर के बाहर स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ द्वारा सादगीपूर्ण एवं गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री अनिल सिंह, शशिकांत यादव, सत्यनारायण शर्मा, ईश्वर वर्मा, चंदन मनहरे, शानू कोठारी, गंगाधर ठाकरे, हेमलता वर्मा, रेखा कुर्रे, योगेंद्र वर्मा, प्रेंसी, सूरज सारथी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, जिसने हमेशा श्रमिकों के अधिकार, सम्मान और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और अनुशासन में निहित होती है। संगठित कर्मचारी अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन करते हुए संस्थान, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
संघ अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का स्थापना दिवस श्रमिकों के संघर्ष, समर्पण और गौरव का प्रतीक है। यह अवसर कर्मचारियों को उनके अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा और बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगा।
कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर कार्यक्रम का समापन किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.