अपराध

जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में दुर्ग में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

64622072026142726whatsappimage2026-07-22at7.50.09pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। नई दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों के समर्थन में चल रहे आंदोलन के दौरान कथित पुलिस लाठीचार्ज, आंसू गैस के इस्तेमाल और कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को दुर्ग में जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) एवं जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया। राजेंद्र पार्क चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प एवं धक्का-मुक्की भी हुई, लेकिन कार्यकर्ता पुतला दहन करने में सफल रहे।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।
राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि देशभर के छात्र-छात्राएं निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था और न्याय की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज दबाई जा रही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधी विवादों और भविष्य को लेकर निराशा के माहौल में कई छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

Image after paragraph


कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसे कांग्रेस ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया।
दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि युवाओं के भविष्य की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तब तक आंदोलन जारी रखेगी, जब तक परीक्षा अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा नहीं मिलती और छात्रों को न्याय नहीं मिलता।
प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र पार्क चौक से संविधान चौक तक कैंडल मार्च निकाला और जगदलपुर की छात्रा हरिका राव नायडू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई।
कार्यक्रम में राजीव गुप्ता, आर.एन. वर्मा, शमशीर कुरैशी, संजय कोहले, लक्ष्मी साहू, रायसिंह धीकोला, जामवंत गजपाल, अय्यूब खान, हरीश ठाकुर, राम सूर्यवंशी, ज्वाला साहू, अरुण साहू, अघनु पाल, श्रवण साहू, देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, कमलेश साहू, संतोष बाफना, योगिता चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.