दुर्ग

दुर्ग में जैन संत डॉ. मणिभद्र मुनि जी का भव्य नगर प्रवेश, श्रद्धालुओं ने किया भावभीना स्वागत

609190720261259491001599563.jpg

 

Image after paragraph

दुर्ग। राष्ट्र संत मानव मिलन के संस्थापक, नेपाल केसरी परम पूज्य डॉ. मणिभद्र मुनि जी म.सा. साधु समुदाय के साथ दुर्ग नगर में भव्य नगर प्रवेश हुआ। नेहरू नगर से प्रारंभ हुई विहार यात्रा मालवीय नगर स्थित जैन दादाबाड़ी पहुँची। मार्ग में साइंस कॉलेज ओवरब्रिज के समीप बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं जैन समाज के लोगों ने गुरुदेव की अगवानी कर जयघोष के साथ मंगल स्वागत किया।

नगर प्रवेश यात्रा में श्रमण संघ परिवार के साथ-साथ सकल जैन समाज के सभी वर्गों एवं विभिन्न संप्रदायों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण वातावरण में गुरुदेव के दर्शन एवं वंदना का लाभ श्रद्धालुओं ने प्राप्त किया।
जैन दादाबाड़ी में आयोजित प्रथम धर्मसभा में गुरुदेव के सान्निध्य में अधिक से अधिक धर्म, ध्यान तप  जप के साथ एवं आत्मकल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बेला तप (दो उपवास) की तपस्या का संकल्प भी गुरुदेव को समर्पित किया। जो आगामी 26जुलाई को आयोजित होगा। 

गुरुदेव का आगामी विहार पद्मनाभपुर, आदर्श नगर एवं ऋषभ ग्रीन सिटी क्षेत्र में रहेगा। इसके पश्चात 26 जुलाई 2026 को वर्धमान हाइट्स से वर्षावास (चातुर्मास) का भव्य मंगल प्रवेश आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर 108 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकलेगी तथा धर्म चक्र (48 बेला, 1 तेला तप) जैसे विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।

चातुर्मास प्रवेश महोत्सव में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से श्रमण संघ परिवार, गुरु भक्तों एवं जैन समाज के हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस ऐतिहासिक एवं पुण्यदायी आयोजन में सहभागी बनकर प्रभु-गुरु-संघ भक्ति का लाभ लेने तथा धर्म चक्र एवं कलश के लिए अपना नाम दर्ज कराने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.