दुर्ग

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, विधायक ललित चंद्राकर ने दी सफलता की सीख

59318072026124823whatsappimage2026-07-18at6.15.27pm.jpeg

 

Image after paragraph

पुरई। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ग्राम पुरई में शनिवार को शाला प्रवेश उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक चंद्राकर ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों से अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि ज्ञान, संस्कार और मेहनत ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। नई शिक्षा नीति में कौशल विकास, खेल और रचनात्मकता को विशेष महत्व दिया गया है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 6वीं से 12वीं तक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं नवनिर्वाचित छात्र संघ के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।
विधायक चंद्राकर ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए। असफलताओं से सीख लेकर आगे बढ़ने वाले ही सफलता प्राप्त करते हैं। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, देशभक्ति और मानवीय संस्कार विकसित करने का आग्रह किया तथा अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, मंडल महामंत्री एवं एल्डरमेन चंदू देवांगन, सरपंच डोमार साहू, सांसद प्रतिनिधि छबीलाल साहू, विधायक प्रतिनिधि प्रशांत सिंह, मिलाऊं राम ओझा, पंच ममता देवांगन, पंच सतरूपा साहू, प्राचार्य डॉ. कृष्णा अग्रवाल, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.