दुर्ग

श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

899170720261010001001587935.jpg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम मंदिर, अयोध्या में चढ़ावा चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर एवं दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। कांग्रेसजन राजीव (कांग्रेस) भवन, दुर्ग में एकत्रित हुए, जहाँ से विरोध मार्च प्रारंभ होकर चंडी मंदिर, इंदिरा मार्केट होते हुए पाँच कंडील स्थित श्रीराम मंदिर पहुँचा। वहाँ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम के समक्ष प्रार्थना कर सत्य की विजय एवं दोषियों पर निष्पक्ष कार्रवाई की कामना की।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और वहाँ चढ़ावे से जुड़ी चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर होनी चाहिए तथा इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक जांच समिति गठित की जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों को कठोर दंड मिले।
दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ अस्वीकार्य है। उन्होंने मांग की कि पूरे प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी वाली जांच समिति के माध्यम से निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच कराई जाए, जिससे किसी भी दोषी को राजनीतिक संरक्षण न मिल सके और देशवासियों का विश्वास बना रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे के संबंध में सामने आए चोरी एवं कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोप अत्यंत गंभीर हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि देशवासियों की धार्मिक आस्था और विश्वास सुरक्षित रह सके।
कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक संरक्षण दिए बिना कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
इस दौरान प्रभारी महामंत्री राजीव गुप्ता, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, संजय कोहले, राय सिंह ढिकोला, अजय शर्मा, पोषण साहू, संजय बतरा, प्रेमलता साहू, अल्ताफ अहमद, आनंद कपूर ताम्रकार, शिवकुमार वर्मा, महेंद्र वर्मा, राजेश ठाकुर, अशोक साहू, , तरूण बिजौरा, ओमकार वर्मा, प्रमोद सिंह राजपूत,  कमलेश साहू, ओमकार निर्मलकर,जामवत गजपाल, राम सुर्यवंशी,जामवंत गजपाल, दुर्गा गजबे, नागमणी साहू , घनश्याम बंछौर, गोपी निर्मलकर, पवन पटेल, राजेश मानिकपुरी, संतलाल बंजारे, संतोष बाफना , विरेन्द्र कुमार, निरंजन सिंह राजपूत,मनहरण यादव, मोहन साहू, पुरूषोत्तम तिवारी, धर्मेन्द्र साहू, शिवकुमार वर्मा ,करीम खान, युवराज साहू, पालेशर ठाकुर, लोचन यादव, देवेन्द्र ठाकरे, कल्याण सिंह साहू, दिलेश्वर साहू, घनश्याम गजपाल, देवराज चतुर्वेदी,सोहन जोशी, जयप्रकाश साहू, मोहित वाले,अभिनव बघेल, श्यामचरण मनहर प्रवीण, हिमांशु शर्मा, सुमित नारंग, जयप्रकाश साहू, अभिनव बघेल, गुरदीप सिंह भाटिया, सुनीत घोष, दुष्यंत देवांगन, टिकेंद्र साहू, लिखन साहू, विजेंद्र भारद्वाज, सुशील भारद्वाज, नासिर खोखर, ममता गुप्ता, हिमांशु शर्मा , प्रीतम देशमुख, संजय सिंह, रवि कोसरिया, अली, असगर, राहुल शर्मा, निखिल कीचरिया, विक्रम बघेल, भूपेंद्र वर्मा, मनीष सोनवानी, आयुष शर्मा, चिराग शर्मा, मीणा पाल, माहेश्वरी ठाकुर, संजय सिंह,

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.