भिलाई। भिलाई-3 थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक आठ वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) स्कूटी चला रही थीं। उनके साथ कुल पांच लोग बसंत विहार, रायपुर स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रैक्टर (क्रमांक CG 07 NA 0930), जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर लोड थे, के पीछे उनकी स्कूटी जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे में मृतकों की पहचान अमृत निर्मलकर (28 वर्ष) निवासी भिलाई-3, लक्ष्मी निर्मलकर (26 वर्ष), यासना (7 वर्ष) तथा डाली (4 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं आठ वर्षीय भावेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए एम्स रायपुर भेजा गया।
पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया है तथा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया है। ट्रैक्टर चालक भोला यादव को पूछताछ के लिए हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.